Mumbai News: वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train Accident) को हादसों से बचाने के लिए रेलवे (Indian Railways) ने बड़ा फैसला किया है. रेलवे सुरक्षा बल ने महाराष्ट्र के पालघर में रेलवे ट्रैक से लगे गांवों को सरपंचों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है. नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर किसी मवेशी का मालिक लापरवाही बरतता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/HG3jOfM
0 Comments