अमेरिका-मेक्सिको सीमा लांघने में भारतीय की मौत: गुजरात पुलिस बोली- प्रवासन योजना को परिवार से छुपाया

US-Mexico border: अमेरिका-मेक्सिको सीमा दीवार को लांघने की कोशिश में गांधीनगर के एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने कहा कि उसने छत्राल गांव में रह रहे अपने परिजनों को प्रवासन योजना के बारे में नहीं बताया था. अमेरिकी मीडिया में बताया गया है कि मृतक की पहचान गांधीनगर जिले के कलोल तालुका के बृजकुमार यादव के रूप में हुई है. वह अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर बनी दीवार ‘ट्रंप वॉल’ पर चढ़ रहा था, तब वह गिर गया और उसकी मौत हो गई. उसकी पत्नी एवं तीन साल का बेटा घायल हो गया.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/DymCrnx

Post a Comment

0 Comments