18 म बन मस इडय 22 क उमर म मबई म खरद फलट धरमदर क सथ दख रह य एकटरस ह दओल फमल क बह कय बत पएग नम

धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं इस बिग फैट वेडिंग में शामिल होने वाले सेलेब्स अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इन्हीं में से एक तस्वीर है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है और वह है धर्मेंद्र और उनके साथ दिख रही एक एक्ट्रेस ने, जिन्हें कुछ लोग सनी देओल की वाइफ समझ बैठे थे. हालांकि वह एक पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. इनमें दुल्हन बनूं मैं तेरी, राम शास्त्र, कालिया , गंगा की कसम जैसी फिल्मों के नाम शामिल है. लेकिन क्या आपको पता है कि यह देओल फैमिली की बहू हैं. 

सुपरस्टार धर्मेंद्र के साथ दिख रहीं ये एक्ट्रेस दीप्ति भटनागर हैं, जिन्होंने अपनी यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है. दूरदर्शन के सीरियल 'यात्रा' से हिट हुईं दीप्ति भटनागर 90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा हैं. हालांकि वह 2004 के बाद फिल्मी दुनिया से गायब हो गई हैं. लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती देख फैंस दीवाने हो जाते हैं. 

गौरतलब है कि 1990 में दीप्ति भटनागर ने 18 साल की उम्र में मिस इंडिया का ताज पहना था. वहीं 90 के दशक में हिट करियर की शुरुआत होने के वक्त जब वह मुंबई आईं तो उसके उन्होंने 11 महीने में अपना खुद का घर खरीदा था, जो कि उनका सपना था. 

ये भी देखें: शादी के बंधन में बंधे धर्मेंद्र के पोते करण देओल



from NDTV India - Latest https://ift.tt/x61vSsE

Post a Comment

0 Comments