बंगाल की खाड़ी में आया 4.4 तीव्रता का भूकंप,  70 किमी दर्ज की गई गहराई

बंगाल की खाड़ी में सोमवार रात को भूकंप का झटका महसूस किया गया है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी (National Center for Seismology) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सोमवार की रात को 1.29 बजे आया. साथ ही इसकी गहराई 70 किमी दर्ज की गई है.  

एनसीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भूकंप की तीव्रता: 4.4, 11-09-2023 को 01:29:06 पर आया, अक्षांश: 9.75 और लंबाई: 84.12, गहराई: 70 किलोमीटर, स्थान: बंगाल की खाड़ी, भारत." 

एनसीएस के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को त्रिपुरा के धर्मनगर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था, भूकंप 43 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया.

इससे पहले, अफ्रीकी देश मोरक्को में शनिवार को आए भूकंप ने व्‍यापक तबाही मचाई थी. भूकंप में अब तक मरने वालों की संख्‍या 2 हजार से ज्‍यादा हो चुकी है. भूकंप की तीव्रता  6.8 बताई गई है. भूकंप के कारण दो हजार से ज्‍यादा लोग घायल भी हुए हैं. वहीं काफी संख्‍या में लोग बेघर हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें :

* मोरक्को में आए भूकंप में किसी भारतीय के प्रभावित होने की सूचना नहीं: भारतीय दूतावास
* मोरक्को में भीषण भूकंप ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 2000 के पार, रेस्क्यू जारी
* मोरक्को भूकंप: 632 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले-भारत हर संभव मदद के लिए तैयार



from NDTV India - Latest https://ift.tt/fCH0AOk

Post a Comment

0 Comments