PM मोदी G20 की सफलता के लिए काम करने वाले 3 हजार लोगों से शुक्रवार को करेंगे मुलाकात

9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में जी20 का सफल आयोजन किया गया. इस आयोजन में देश के हजारों लोगों ने योगदान दिया.  भारत की इस सफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 22 सितंबर को टीम जी20 के 3 हजार सदस्यों से बातचीत करेंगे. इस बातचीत में जमीनी स्तर पर काम करने वाले पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री और अधिकारी भी इसमें हिस्सा लेंगे. 

सुरक्षा कर्मियों के साथ करेंगे डिनर

G20 के सफल आयोजन के बाद सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस कर्मियों समेत दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के साथ प्रधानमंत्री कल 22 सितंबर शाम  प्रगति मैदान के भारत मंडपम डिनर करेंगे. इस प्रोग्राम में दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत 25 टॉप ऑफिसर और 250 दूसरे रैंक के पुलिसकर्मी होंगे. प्रधानमंत्री मोदी तकरीबन 6 बजे यहां पहुचेंगे.  मेहमानों को प्लेनरी हॉल में बैठाया जाएगा जहां पीएम उनसे मुलाकात करेंगे.  सीटिंग प्लान के जरिए ग्रुप बनाए जाएंगे मंच पर धरती कहे पुकार नाम से एक सांस्कृतिक प्रोग्राम होगा. ये प्रोग्राम लगभग 15 मिनट का होगा. इसके बाद पीएम सुरक्षा कर्मियों के साथ डिनर करेंगे.

जो बाइडन ने भारत की थी सराहना

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उच्च स्तरीय सत्र में दुनिया के नेताओं को संबोधित करते हुए नयी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को रेखांकित किया. उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत, मध्य पूर्व और यूरोप को जोड़ने वाले एक आर्थिक गलियारा तथा समूह में अफ्रीकी संघ को शामिल किए जाने का जिक्र किया था. 

ये भी पढ़ें- :



from NDTV India - Latest https://ift.tt/yC9Z0I7

Post a Comment

0 Comments