Farmer Protest LIVE Updates: किसान और सरकार में बातचीत जारी, तीसरे दौर की बैठक में क्या बन पाएगी सहमति?

Punjab-Haryana Shambhu Border Live :  संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए एमएसपी पर कानून और ऋण माफी सहित अपनी विभिन्न मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो' आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं. हरियाणा और पंजाब की शंभू सीमा पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागने के लिए तैनात किये गये ड्रोन का मुकाबला करने के लिए बुधवार को युवा किसानों ने पतंग का सहारा लिया. किसान अपने मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा के सीमा पर डटे हुए हैं.

केंद्र सरकार और किसानों की बातचीत जारी है. बैठक में किसानों के ऊपर बड़ी मात्रा में आंसू गैस के गोले, सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने और इंटरनेट सेवा बंद करने को लेकर किसान नेताओं ने नाराजगी जताई है. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खाली खोके (Shell) दिखाए हैं.

किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो' मार्च के मद्देनजर पुलिस ने बुधवार को सिंघू और टीकरी सीमाओं पर कई स्तर के अवरोधक लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ. दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू और टिकरी सीमाएं यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं जबकि गाजीपुर बॉर्डर पर नियंत्रित तरीके से वाहनों की आवाजाही की अनुमति है.

Farmer Protest LIVE UPDATES... 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/tW8m0NC

Post a Comment

0 Comments