बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन को रोका, दो किलो हेरोइन बरामद की

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने बुधवार को तड़के पंजाब के फाजिल्का जिले के मुंबेके गांव के पास भारत-पाक सीमा पर ड्रोन गतिविधि की आशंका हुई. जवानों ने फायरिंग करके ड्रोन को रोक लिया और 2.622 किलोग्राम हेरोइन बरामद की. एक फरवरी को सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने फाजिल्का में सीमावर्ती गांव मुंबेके के पास के इलाके में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक संदिग्ध ड्रोन की भनभनाहट सुनाई दी और उसकी टिमटिमाती लाल बत्ती दिखी.

ड्रिल के मुताबिक जवानों ने फायरिंग करके ड्रोन को रोकने की कोशिश की. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया.

इसके बाद क्षेत्र में तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने मुंबेके गांव के पास एक गेहूं के खेत से एक ब्लिंकर डिवाइस के साथ 2.622 किलोग्राम वजनी हेरोइन मिली. उन्होंने प्रतिबंधित पदार्थ के तीन पैकेट बरामद किए. बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर तस्करी करने के तस्करों के नापाक मंसूबे नाकाम कर दिए. 

इसके अलावा सीमावर्ती गांव काबुल शाह के आसपास के क्षेत्र की तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने एक गेहूं के खेत से एक ब्लिंकर डिवाइस के साथ 2.612 किलोग्राम वजनी सामान के हेरोइन होने का संदेह हुआ. वहां से प्रतिबंधित सामग्री के तीन और पैकेट बरामद किए गए.

ma2g85po

बरामद सामान में 5.234 किलोग्राम वजन के नशीले पदार्थ के छह पैकेट और दो ब्लिंकर उपकरण शामिल हैं. दोनों ब्लिंकर उपकरणों में से प्रत्येक में दो बैटरी लगी हुई थीं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/7AXYvKx

Post a Comment

0 Comments